मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में शोक प्रस्ताव रखा। नेता सदन के साथ ही नेता प्रतिपक्ष समेत सभी दलीय नेताओं ने दिवंगत सदस्यों के प्रति अपनी-अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही सदन की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11:00 तक स्थगित कर दी।

मुख्यमंत्री योगी ने सदन में शोक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि आजमगढ़ के सपा विधायक आलम बदी का 23 जुलाई 2026 को निधन हो गया। सदन के वह वरिष्ठतम सदस्य थे। 16 मार्च 1936 में उनका जन्म हुआ था। पांचवीं बार चुनकर वह विधानसभा पहुंचे थे। 1996 में पहली बार मध्यावती विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने। कई समितियों के सदस्य थे। वह जनप्रिय नेता थे। समाज में ईमानदार और सादगी के लिए जाने जाते थे। वह जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष जी से आग्रह है कि मेरी शोक संवेदना उनके परिजनों तक पहुंचाई जाए।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘कंकर-कंकर शंकर’ का अद्भुत नजारा ये खबर भी पढ़े : श्री काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘कंकर-कंकर शंकर’ का अद्भुत नजारा

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्त संवेदनाओं से खुद को सम्बद्ध करता हूं। आलम बदी में इस उम्र में भी युवाओं की तरह उमंग था। बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा था लेकिन वह आगे का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की थी। वह अपने विचारों को लेकर कट्टर थे।

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनके निधन से प्रदेश ने एक अच्छा समाजसेवी और राजनेता खो दिया है। उनका जाना अपूर्णीय क्षति है।मंत्री संजय निषाद ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ सदस्य आलम बदी का निधन हम सब के लिए अपूर्णीय क्षति है।कांग्रेस की नेता विधान मंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आलम बदी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की। समाजसेवा में भी उनकी रुचि थी। उनकी पहचान उनका पद नहीं था बल्कि उनकी सादगी थी। वह इस उम्र में भी समाज के लिए कार्य करते थे। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए कौमी एकता संगठन की स्थापना की।

अपना दल एस के रामविवास वर्मा और राष्ट्रीय लोकदल के नेता राजपाल सिंह बालियान ने सदन में शोक संवेदना व्यक्त की। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से विनोद सरोज ने कहा कि गरीब और असहायों के लिए कार्य करते रहे।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 पूर्व विधायकों के निधन पर शोक संवेदना का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि बलिया के भोला पांडे, आगरा से अमिताभ लवानिया, जगन्नाथ चौधरी, महाराजगंज से राम प्यारे आजाद, अम्बेडकरनगर से गोपीनाथ वर्मा, बिजनौर से यशपाल सिंह, प्रयागराज से राधेश्याम भारती,बाराबंकी से संग्राम सिंह, बलिया से हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवद दयाल, जौनपुर से अरुण कुमार मुन्ना, बिजनौर से ओमवती देवी, सहारनपुर से मोहन सिंह, संत कबीरनगर अफसर यू अहमद, अमेठी से तेजभान सिंह, देवरिया से रुद्र प्रताप सिंह, कानपुर देहात से प्यारेलाल शंखवार, बदायूं से ओंकार सिंह, प्रयागराज से राजेंद्र त्रिपाठी, बलरामपुर से हनुमंत सिंह का निधन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपनी पार्टी और सरकार की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने वर्तमान और पूर्व सदस्यों के निधन पर शक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सदन को आश्वस्त किया कि सदन की ओर से व्यक्त शोक संवेदनाएं उनके परिजनों तक पहुंचाई जाएंगी। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 तक स्थगित कर दी गई।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

राशन कार्ड निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीमए  सारण। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी...
बिहार 
सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

मतगणना अभी जारी निर्वाचन आयोग की निगरानी में मतगणना पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव के आठवें राउंड में प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी

केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन पर सभी खिलाड़ियों को...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल

जैतीपुर/शाहजहांपुर। विकासखंड जैतीपुर के ग्राम रामपुर में बिजली संकट से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार,...
उत्तर प्रदेश 
सरकार के उजाले के दावों पर बिजली संकट का अंधेरा भारी, दो महीने से नहीं बदला बिजली का पोल