यूपी विधानसभा मानसून सत्र में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और मंदिर चढ़ावे का मुद्दा उठाएगी सपा : अखिलेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान प्रदेश के युवाओं के बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए जवाब मांगा जाएगा। प्रदेश में बनाए एक्सप्रेस-वे और बिजली दरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही मंदिर चढ़ावा मामले को सदन कार्यवाही में शामिल किया जाएगा। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे रविवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के पहले मीडिया को राजधानी लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र चार दिन के लिए बुलाया जाना केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की सिर्फ औपचारिकता है। इन्हें मालूम है कि अब वो फिर सरकार में कभी वापस नहीं आएंगे, इसीलिए विधानसभा सत्र को महत्व नहीं दिया जा रहा है।

हिंदुत्व के साथ राष्ट्रवाद की भाजपा के बढ़ते कदम  ये खबर भी पढ़े : हिंदुत्व के साथ राष्ट्रवाद की भाजपा के बढ़ते कदम 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षाओं के लीक होने के मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के साथ साथ उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, जिससे युवाओं और अभ्यर्थियों का मनोबल टूटा है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा कि "जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से प्रदेश की सरकार की नियत और मंशा ठीक नहीं रही। वो यूनिवर्सिट पर हथौड़ा चलाना चाहते हैं। उन्होंने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) ऑडिट-4 की रिपोर्ट जारी करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद कीजने का दावा किया।

अखिलेश ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में अगर एथेनॉल मिलाना इतना लाभदायक है तो कम से कम ऑटोमोबाइल कंपनियों को ये कहना चाहिए, इसे लेकर एड देने चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

ग्राहकों को आसान फाइनेंस और लोन की भी सुविधाएं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते खर्चों से परेशान लोगों के लिए...
टेक-मित्र 
टाटा टियागो ईवी खरीदना हुआ आसान, दस हजार से कम किस्तों में ले जाए घर

मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवैध तमंचे बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों और हथियार बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार

शाम-ए-समीर में बिखरी शायरी और कविता की महफिल, कवियों ने बांधा समां

बदायूं। दातागंज ब्लॉक सभागार में मशहूर शायर एवं शिक्षक मरहूम शराफ़त हुसैन समीर बदायूंनी की पावन स्मृतियों को समर्पित अखिल...
उत्तर प्रदेश 