सारण में राशन कार्ड बनवाने को उमड़ी भीड़, लक्ष्य से अधिक आवेदन
50,000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य 57,559 आवेदन प्राप्त
- राशन कार्ड निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीमए
सारण। जिले में राशन कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान पूरी तेजी से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 13 अगस्त तक लगभग 50,000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले अब तक कुल 57,559 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा अगले ही दिन किया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 52,007 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 167 आवेदन रद्द हुए हैं। फिलहाल 5,602 आवेदन जांच के लिए लंबित हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निपटाने की प्रक्रिया जारी है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि राशन कार्ड निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
