मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

बाबा जंगलीनाथ मंदिर के दर्शन से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टोल प्लाजा और श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के पास उस समय हुआ, जब परिवार बाबा जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बाइक से घर लौट रहा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नानपारा के चौक बाजार निवासी भोला सरकार (45) अपनी पत्नी सुमित्रा (40) और 17 वर्षीय बेटी गहना के साथ रविवार रात मटेरा स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर पहुंचे थे। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि सुबह करीब पांच बजे टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी गहना ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल भोला सरकार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पीछे से ट्रक की टक्कर सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। धार्मिक यात्रा से लौट रहे परिवार पर टूटे इस दुख के पहाड़ से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में हादसे को लेकर गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ई20 पेट्रोल को लेकर कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को घेरा

जयराम बोले ई20 को लेकर लोगों में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग बढ़ी नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश...
राष्ट्रीय 
ई20 पेट्रोल को लेकर कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को घेरा

एसपी सत्यनारायण की सख्ती लाई रंग, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

कौशाम्बी। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
एसपी सत्यनारायण की सख्ती लाई रंग, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

बांकीपुर उपचुनाव: 15वें चरण में प्रशांत किशोर के मतों में भारी बढ़ोतरी

मतगणना कुल 31 चरणों में होनी संपन्न  पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। 15वें चरण की मतगणना पूरी...
बिहार 
बांकीपुर उपचुनाव: 15वें चरण में प्रशांत किशोर के मतों में भारी बढ़ोतरी

शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच

आरएलपी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए चूरू। नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल देर...
राजस्थान 
शोर-शराबे से नाराज सांसद हनुमान बेनीवाल ने माइक फेंककर छोड़ा मंच

तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे सारण। सोनपुर पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोनपुर...
बिहार 
तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

उत्तर प्रदेश

एसपी सत्यनारायण की सख्ती लाई रंग, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

कौशाम्बी। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना और मंझनपुर पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
एसपी सत्यनारायण की सख्ती लाई रंग, साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

मां-बेटी की मौत, पति गंभीर घायल बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए भीषण...
उत्तर प्रदेश 
मंदिर दर्शन कर लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, हादसे में मौत

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में डीजे के आने से हुआ हादसा सीतापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सावन मास...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन में करंट उतरने से दो की मौत

गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान

गोरखपुर। मानक से कम वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से गोरखपुर की सिटी बस सेवा पूरी...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर सिटी बस सेवा ठप, कंडक्टरों की हड़ताल से यात्री परेशान