जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 रविवार से जिले में शुरू हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 18 केंद्रों पर कुल 8,375 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए शहर में विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा से शहर में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा