आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

डीएम व एसपी ने संभ्रांत लोगों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

Published By Prabhakar Pandey
On
Prabhakar Pandey Picture

फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान श्रावणमास,कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं, एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से कहा कि आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये एवं अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न दे । उन्होंने  कहा कि  त्यौहारों के दृष्टिगत निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जाय, जिसके लिए जुलूस/यात्रा निकालने वाले मार्गो का सर्वे कराते हुए। आवश्यकतानुसार ढीले तारो, जर्जर पोलो को सही करा लिया जाय। 
 
 उन्होंने ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में  मंदिरों के आसपास साफ सफाई, शुद्ध पेय जल, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट आदि समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र के यात्रा/जुलूस के मार्गो का निरीक्षण कर ले, साथ ही पढ़ने वाले घाटों में गोताखोर, आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग, जाल लगवा दे जिससे कि कोई दुर्घटना न होने पाए और सभी व्यवस्थाओं को संवेदनशीलता के साथ निगरानी भी करे। उन्होंने कहा कि घाटों/कावड़ यात्रा वाले मार्गो में यदि गड्ढे हो तो गड्ढे भरवा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आयोजकों के साथ भी बैठक कर ली जाय, जिससे कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न रहे।  डीजे की ध्वनि मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मानक के अनुरूप ही रखे।  उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी सरकारी/निजी स्वास्थ्य केन्द्रों सभी आवश्यक दवाएं व सुविधाएं तैयार रखे, साथ ही प्रमुख मंदिरों और घाटों में प्राथमिक उपचार हेतु सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था कर ले, साथ ही एंबुलेंस तैनात रखे और वर्षाऋतु को देखते हुए सर्पदंश रोधी दवाओं की पर्याप उपलब्धता रखे।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, का सन्देश नागरिकों को दे दिया जाय। उन्होंने संबंधित विभाग त्यौहारों के दृष्टिगत पहले से तैयारियां कर ले और अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं/संभ्रांत नागरिकों द्वारा जो सुझाव दिए गए है पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अमल में लाया जाय।
     पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है और आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है एवं सीसीटीवी  से भी निगरानी की जाएगी। यातायात को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सुद्रण करने के निर्देश दिए गए हैं।
   इस अवसर पर, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष  बीरेंद्र पांडेय,  व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला सहित तहसीलों से आए हुए धर्मगुरु व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Prabhakar Pandey Picture

प्रभाकर पाण्डेय पत्रकारिता क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वर्ष 2018 से फतेहपुर जिला मुख्यालय में पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं। इससे पहले वह कई प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ में फतेहपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण समाचारों की तथ्यपरक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद बदायूं से लखनऊ जाते समय जनपद शाहजहांपुर के जलालाबाद के दुमकापुर गंगा...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत