विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर, 57 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन टीम के संरक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह, आईपीएस (रिटायर्ड) तथा संयोजक  जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एन.पी. ओझा प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ललित पुर एवं आर एम एल के डायरेक्टर  डॉ सी एम सिंह ने रिबन काटकर तथा रक्तदाताओं द्वारा राष्ट्रगान और रक्तदान गीत गाकर  रक्तदान महायज्ञ का शुभारम्भ किया। 

अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान का आह्वान किया। शिविर में 57 से अधिक रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं ने रक्तदान किया, जबकि लगभग 12 इच्छुक रक्तदाता चिकित्सकीय कारणों से रक्तदान नहीं कर सके। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुब्रत चंद्रा ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर अनेक मरीजों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर "समर्पित रक्तदाता सम्मान" से रक्तवीरंगना सुधा टंडन, नूतन वर्मा, रुचि मिश्रा एवं शैल वर्मा को सम्मानित किया गया। जीवन का पहला रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया।

आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष  ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान आरोग्य शिविर लगवाएं सीएमओ:अमित कुमार घोष

शिविर के सफल आयोजन में टीम मार्गदर्शक/संस्थापक जितेन्द्र सिंह एवं  सरिता सिंह, वरिष्ठ फाउंडर मेंबर एवं सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन  ज्योति खरे, फाउंडर मेंबर नूतन वर्मा,  अजहर सिद्दीकी, पवन सिंह, वरिष्ठ फाउंडर मेंबर  सत्यम पाण्डेय (डायरेक्टर प्रचार जंक्शन), कवि  कुलदीप कलस, राम प्रताप यादव, निर्मल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा, वरिष्ठ मैनेजर (BOB)बी.के. सिन्हा, SDRF ट्रेनर  प्रशांत तिवारी , प्रशांत बाजपेई, आशीष सिंह,  चंद्रशेखर सिंह,अरुण कुमार गुप्ता, सपनेश शुक्ला, दीप्ती शर्मा, राम मिलन यादव, राहुल सिंह,  संगीता , डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की शिखा  एवं शोभित चंद्रा  सहित अनेक समाजसेवियों, मीडिया बंधुओं एवं स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा।

जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा ये खबर भी पढ़े : जौनपुर में प्रवक्ता परीक्षा शुरू, 18 केंद्रों पर 8375 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

इस अवसर पर उप नि0 संजय सिंह, एचसी जीतेन्द्र कुमार यादव, उप निराहुल नयन, उप निरु योगेश सिंह, डॉ सुनील वर्मा, एचसी अरविन्द कुशवाहा,का सतेंद्र सिंह अतुल सिंह,  मती सुधा टंडन सहित बहुत सारे रक्तवीरों ने रक्तदान कर रक्तदान महायज्ञ को सफल बनाया ।लखनऊ पुलिस मित्र परिवार द्वारा सभी देवतुल्य रक्तदानियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी

लखनऊ। आउटसोर्स कर्मचारियों की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में पावर कारपोरेशन प्रबंधन अब पूरी तरह विफल हो चुका है। ये...
उत्तर प्रदेश 
नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी

कैंसर संस्थान में " रक्तदान शिविर " का आयोजन 

लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस " के उपलक्ष्य पर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में "...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में " रक्तदान शिविर " का आयोजन 

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय, रक्त केंद्र में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज

— मरीजों को दफ्तरों के चक्कर काटने और कैश के झंझट से मिलेगी निजात
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज

क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने की तिथि 15 जून

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,एनएचएम,उप्र.ने एएनएम अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने की अंतिम...