विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ आइकॉन प्रवीण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में युवान फाउंडेशन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत ये खबर भी पढ़े : विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान न केवल एक महान सेवा है, बल्कि यह जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं स्टाफ की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

युवान फाउंडेशन द्वारा विगत वर्षों से लगातार रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रक्त कोष प्रभारी डॉ मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य,  डॉ जय प्रकाश यादव, काउंसलर दीपक नाग, राजकुमार, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ की 10 अगस्त को होगी धमाकेदार एंट्री मुंबई (अनिल बेदाग)। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत...
कारोबार  महाराष्ट्र 
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपमानजनक कंटेंट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नितिन गडकरी...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा