भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ से की बातचीत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 12वें दिन भी सत्याग्रह जारी, भूख हड़ताल पर अडिग आंदोलनकारी

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे।

0f544c31892579632d12153db50284ae_2087717543

बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम ये खबर भी पढ़े : बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम

आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से करीब आधे घंटे तक देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, महतो के स्वास्थ्य और आंदोलनकारियों के हालात की जानकारी ली। वांगचुक ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और अहिंसक संघर्ष सबसे प्रभावी माध्यम होता है। उन्होंने आंदोलन को संयम, धैर्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने की अपील करते हुए देवेंद्र नाथ महतो और आंदोलनरत छात्रों का हौसला बढ़ाया।

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। साथ ही महतो ने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों से मिलने और उनका मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया, जिस पर वांगचुक ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित समय पर आने का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों में व्यापक असंतोष है। उन्होंने कहा कि जब तक इन मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती और अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार की ओर से ठोस एवं संतोषजनक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

 

महतो ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थियों और युवाओं का लगातार समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिल रही है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक पहल कर अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान करने की भी अपील की।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

धूत ट्रांसमिशन के आईपीओ की 10 अगस्त को होगी धमाकेदार एंट्री मुंबई (अनिल बेदाग)। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत...
कारोबार  महाराष्ट्र 
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

मुंबई । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अपमानजनक कंटेंट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नितिन गडकरी...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
बॉम्बे हाईकोर्ट से नितिन गडकरी को बड़ी राहत, जनिये किस मामले में

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा