क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने की तिथि 15 जून

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,एनएचएम,उप्र.ने एएनएम अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है। यह प्रमाण-पत्र उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती परीक्षा में सेवा भारांक प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। एनएचएम के अनुसार संविदा पर कार्यरत अथवा पूर्व में कार्य कर चुकी एएनएम अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद के लिए सेवा भारांक का लाभ देने के लिए क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि दस जून निर्धारित थी,जिसे बढ़ाकर 13 जून किया गया था। अब जिलों से प्राप्त अनुरोधों और प्रमाण-पत्र जारी करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए समय सीमा दो दिन और बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। इस संबंध में एनएचएम द्वारा सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र भेजकर पात्र अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण-पत्र निर्धारित समयावधि में जारी कराने के निर्देश दिए हैं।
सेवा भारांक के लिए जरूरी है प्रमाण-पत्र
एनएचएम अधिकारियों के अनुसार क्यूआर कोड आधारित अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर ही पात्र एएनएम अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सेवा भारांक का लाभ मिलेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर प्रमाण-पत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा।

 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान