लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

छात्रों का धरना 11वें दिन भी धरना जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला

लखनऊ। शुक्रवार लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से रोके जाने पर को नया विवाद खड़ा हो गया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे निष्कासित छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। छात्र परीक्षा देने की मांग पर अड़े रहे, जबकि प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने परीक्षा नियंत्रक के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्रों का कहना था कि परीक्षा में शामिल होने का अवसर उनका शैक्षणिक अधिकार है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन अनुशासनात्मक कार्रवाई के आधार पर उन्हें परीक्षा से वंचित कर रहा है।

अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी ये खबर भी पढ़े : अपना दल कमेरावादी का छात्र आंदोलन, वाराणसी और जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी

काफी देर तक चले विवाद के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। सभी छात्र पुनः अपने धरना स्थल पर पहुंच गए और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उधर, धरना स्थल पर छात्रों का समर्थन करने के लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और अरविंद सिंह गोप पहुंचे। उन्होंने छात्रों से पूरे मामले की जानकारी ली और विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। छात्रों ने धरना स्थल पर “अनिश्चितकालीन धरना, निष्कासन नहीं न्याय चाहिए” का बैनर भी लगाया।

ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

बैनर में तीनों निष्कासित छात्र नेताओं की बहाली, छात्र हितों की बात करने पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने और फीस वृद्धि को निरस्त करने की मांग की गई है। लविवि में छात्र नेताओं के निष्कासन और फीस वृद्धि को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बीते 11 दिनों से छात्रों का धरना जारी। इनके समर्थन में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के अलावा कई राजनीतिक दल भी खुलकर बोल रहे है। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णय पर कायम है।

इटौंजा पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ी ₹1.20 करोड़ की हेरोइन, दो गिरफ्तार   ये खबर भी पढ़े : इटौंजा पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ी ₹1.20 करोड़ की हेरोइन, दो गिरफ्तार  

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

नई दिल्ली। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
राष्ट्रीय 
सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

शिक्षा, संस्कार और सम्मानजनक अवसर प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार: स्वामी चिदानन्द
उत्तराखंड 