इटौंजा पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ी ₹1.20 करोड़ की हेरोइन, दो गिरफ्तार  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। थाना इटौंजा पुलिस और एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया है। 11 जून  को पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े लखीमपुर खीरी जिले के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 600 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अवैध हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर इस खेप को नेपाल से लाकर मुंबई और पुणे के ड्रग नेटवर्क में सप्लाई करने वाले थे।

पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इटौंजा पुलिस और बरेली एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नेपाल से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर लखनऊ की तरफ आ रहे हैं। सूचना के मुताबिक, वे लखनऊ से ट्रेन पकड़कर मुंबई जाने की फिराक में थे। इस सटीक इनपुट पर संयुक्त टीम ने इटौंजा टोल प्लाजा के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : उतरौला पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापना का शिलान्यास

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 600 ग्राम अवैध हेरोइन/ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट कढ़िया, थाना तिकुनिया, लखीमपुर खीरी और 20 वर्षीय आकाशदीप सिंह निवासी खैरतिया कुवायुदियाला घाट, थाना तिकुनिया, लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से नशीले पदार्थ के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल ये खबर भी पढ़े : आगामी चुनावों में उप्र की जनता पुन: मोदी-योगी को देगी आशीर्वाद : पीयूष गोयल

पूछताछ के दौरान, पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग मिलकर नेपाल से अवैध हेरोइन की तस्करी कर लाते हैं व इसे पुणे और मुंबई में महंगे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में दो नाबालिग हिरासत में ये खबर भी पढ़े : शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में दो नाबालिग हिरासत में

इस बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करने में थाना इटौंजा कमिश्नरेट टीम से प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह, महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह और कांस्टेबल 8676 दीपक तोमर शामिल रहे। वहीं एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली टीम से उपनिरीक्षक अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुनित, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल संजय यादव और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार अवस्थी की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

परीक्षा नियंत्रक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का दिया हवाला
उत्तर प्रदेश 
लविवि में निष्कासित छात्रों को परीक्षा से रोका, तीखी नोकझोंक

ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसे से मची अफरा-तफरी, युवक गंभीर रूप से घायल

स्वच्छता मिशन 2026 को लेकर महापौर के आदेश अधिकारियों के आगे बेअसर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पे विभिन्न वार्डो में लगाई चौपाल  