शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में दो नाबालिग हिरासत में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद की थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारने वाले दाे नाबालिगाें काे को हिरासत में लिया है। इसी ट्रेन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर 11 जून को शाम करीब 7:18 बजे उस समय पथराव हुआ, जब ट्रेन प्रयागराज मंडल अंतर्गत फिरोजाबाद स्टेशन के पास पहुंच रही थी। रेलवे सुरक्षा बल और संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू की। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई, जिसके बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल  ये खबर भी पढ़े : गर्म हवा व सूरज की तपिश ने किया बेहाल 

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार देर शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पैमेश्वर गेट के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को निशाना बनाया था। घटना के समय संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। हालांकि, इस घटना में उन्हें या किसी अन्य यात्री को कोई चोट नहीं आई।

उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी ये खबर भी पढ़े : उरई: पेड़ से लटकता मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच जारी

ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने कोच का निरीक्षण किया, जिसमें केवल बाहरी शीशा क्षतिग्रस्त पाया गया। घटना के बाद पुलिस, एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग ये खबर भी पढ़े : आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

वहीं, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि 11 जून काे प्रभारी निरीक्षक रेलवे द्वारा सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच जब पेमेश्वर गेट के खंबा नंबर 1230/05 निकट से गुजर रही थी तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रेन पर पत्थर चलाया गया था जिससे खिड़की का शीशा टूट गया था। इस घटना की सूचना पर तत्काल थाना रसूलपुर में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी ने बताया कि उन्हाेंने अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज तथा स्थानीय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के खुलासे के लिए थाना रसूलपुर, दक्षिण, लाइनपार व एसओजी, सर्विलांस सहित कुल 10 पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। पुलिस टीमों द्वारा लगातार लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गये। जिनमें रेलवे ट्रैक पर कूड़ा बीनने वाले तीन बाल अपचारी द्वारा कूड़ा बीनते समय ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर फेंका जाना सामने आया। जिससे ट्रेन के विन्डो का ग्लास टूट गया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुजफ्फरपुर में चार हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, अंतरजिला गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अंतरजिला गिरोह...
बिहार 
मुजफ्फरपुर में चार हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, अंतरजिला गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 'काला हिरणः द बैटल फॉर लीगेसी' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की...
राष्ट्रीय  राज्य 
सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की

दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

जोधपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने परिवाद मंजूर करते हुए महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है कि बीमित वाहन में किसी...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बेलडांगा हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच का रास्ता पूरी तरह साफ हो...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
बेलडांगा हिंसा मामले में एनआईए जांच का रास्ता साफ, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

उत्तर प्रदेश

रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन में उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव में 40 वर्षीय मजदूर की रात में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रात में छत से गिरकर मजदूर की मौत

खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की काेतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खागा ओवरब्रिज के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला

कानपुर,। रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में शुक्रवार को एक 92 वर्षीय बुजुर्ग का कई दिन पुराना शव उनके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव बंद कमरे में मिला