शिक्षक रौशन आनंद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई सोमवार तक के लिए टली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के बीच हुए विवाद तथा कथित फायरिंग मामले में रौशन आनंद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को पटना जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले से जुड़ी केस डायरी और अन्य दस्तावेजों के अवलोकन की आवश्यकता बताते हुए सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

रौशन आनंद की जमानत याचिका पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपेश देव की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और जांच संबंधी दस्तावेजों का विस्तृत अध्ययन किए बिना जमानत याचिका पर अंतिम निर्णय लेना उचित नहीं होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि केस डायरी का अवलोकन करने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि आरोपित को जमानत दी जाए या नहीं। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित कर दी गई।

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस ये खबर भी पढ़े : सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

इसी मामले से जुड़े एक अन्य घटनाक्रम में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग वर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में अदालत का आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां ये खबर भी पढ़े : भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे पवन सिंह, बोले- पार्टी मेरी मां

उल्लेखनीय है कि आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोपित बनाए गए फैसल खान उर्फ खान सर को पहले ही अदालत से राहत मिल चुकी है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

थाने में पुलिस  सोती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे ये खबर भी पढ़े : थाने में पुलिस सोती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

इधर, खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। छात्र पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था तथा एहतियात के तौर पर वाटर कैनन वाहन भी मंगाया गया था।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि बिना किसी स्वतंत्र जांच समिति के किसी को जेल भेजना उचित नहीं है। छात्रों का कहना था कि पहले पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और उसके बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग भी की।

गौरतलब है कि दो जून को फैसल खान उर्फ खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और कथित फायरिंग की घटना के बाद रौशन आनंद को आरोपित बनाया गया था। इसी मामले में वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शुक्रवार को उनके परिजनों और समर्थकों को जमानत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत द्वारा सुनवाई टाल दिए जाने के कारण उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कलवारी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

बस्ती - चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3),...
उत्तर प्रदेश 
मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बस्ती - सम्भागीय परिवहन कार्यालय बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा कम लागत में रोग एवं कीट से गन्ना फसल को बचाव हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और...
राजस्थान 