बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दस लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में इंडो-नेपाल के सीमावर्ती थाना रुपईडीहा में एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल ने दो तस्कराें को लाखों रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत एसआई अजय कुमार,आरक्षी सोविन्द्र यादव, विकास प्रजापति, मनोज वर्मा व एसएसबी के एसआई जीडी भूपेन्द्र सिंह,सीटी जीडी बलराम सिंह, अजय कुमार, दीन दयाल चौहान, डॉग हैण्डलर सीटी जीडी एमडी फारूक मय डॉग रेंको के साथ शुक्रवार को सीमांत पीजी कॉलेज के पास संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे।
इस दौरान पिलर संख्या 651/11 की तरफ से दो युवक आते दिखे। संदिग्ध गतिविधियों के चलते संयुक्त दल ने उनकी जामातलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से करीब दस लाख रुपये की चरस बरामद की गई है।
ये खबर भी पढ़े : 14 जून की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा नकलविहीन कराने के निर्देश, केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानीदोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आदर्श थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश रावत ने बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुस्लिम बाग के रहने वाले सद्दाम और सादिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
