पूर्व गृह राज्यमंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ कौली हत्याकांड का विरोध, 48 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का विरोध 48 घंटे तक जारी रहा। पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के हस्तक्षेप और प्रशासनिक कार्रवाई के आश्वासन के बाद शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।

विदित हो कि 10 जून की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था, जिसमें अजय सिंह की मौत हो गई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, लेकिन परिजनों ने फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 1090 चौराहे पर निकाला विक्ट्री मार्च ये खबर भी पढ़े : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 1090 चौराहे पर निकाला विक्ट्री मार्च

स्थिति को देखते हुए गुरुवार शाम सदर सीओ देवेश कुमार सिंह, एसडीएम योगिता सिंह, तहसीलदार आशीष सिंह तथा अन्य राजस्व अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और विवादित भूमि की पैमाइश कराकर सीमांकन भी कराया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर रात पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी मृतक के घर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से बातचीत कर प्रशासन से कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही घायलों के उपचार और मृतक के बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा की। शुक्रवार सुबह पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और भाजपा नेता सतीश सिंह कौली गांव पहुंचे।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उनके समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण बना हुआ है, जबकि पुलिस फरार आरोपिताें की तलाश में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

तुलसी का पौधा : तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे लगभग हर घर में लगाया जाता है। हिंदू धर्म में...
खेती-बाड़ी 
छोटा तुलसी का पौधा तेजी से हो सकता है घना और हरा-भरा

भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

दिल्ली  : भारत में सुपर रिच लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आयकर रिटर्न (ITR) के ताजा आंकड़ों...
कारोबार 
भारत में 5 साल में 4 गुना बढ़े अरबपति

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

'बटवारा 1947 : सनी देओल अब अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म...
मनोरंजन 
बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"