धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 1090 चौराहे पर निकाला विक्ट्री मार्च
हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर मनाया जश्न
लखनऊ। रविवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 1090 चौराहे पर जश्न मनाया गया। विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों ने विक्ट्री मार्च निकाला। हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर जश्न मनाया। विक्ट्री मार्च में समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई, आईसा, एसएफआई समेत लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विक्ट्री मार्च में शामिल एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अहमद ने कहा कि यह जीत छात्र शक्ति की है। जिस तरह से पूरे देश के युवाओं ने छात्र शक्ति का एहसास कराया है इसे इतिहास में दर्ज किया जाएगा। दिल्ली जंतर मंतर से शुरू हुआ या आंदोलन देश के कोने-कोने तक पहुंचा।
ये खबर भी पढ़े : थाना महुली में संभ्रांत नागरिकों एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठकभारतीय जनता पार्टी और सत्ता में बैठे हुए लोगों को यह अभिमान था कि छात्र उनके सामने झुकेंगे। मगर वह यह भूल गए कि जिस ओर जवानी चलती है उसे ओर जमाना चलता है। देश के पढ़े लिखे युवा ने यह बता दिया कि गलत के सामने डटकर खड़े होंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
