गाजियाबाद में सनसनी, सर्विस रोड पर मिला युवक का कुचला हुआ शव, मुंह पर वार कर की गई बेरहमी से हत्या
पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय चौकीदारों से भी पूछताछ कर रही
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ के सर्विस रोड पर रविवार को इन्मेंटेक कालेज के पास पीडब्ल्यूडी गोदाम के सामने करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को जांच में पता चला है कि किसी भारी वस्तु से वार कर मुंह कुचलकर उनकी हत्या की गई है।
सहायक पुलिस आयुक्त मंसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मसूरी पुलिस को रविवार को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति की हत्या किसी भारी पत्थर से मारपीट कर की गई है, हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन का सुराग मिल सके। पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय चौकीदारों से भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
