चित्रकूट की देवांगना घाटी के जंगल में हुए गैंगरेप कांड के तीनाें आराेपित गिरफ्तार

-मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल, 2 अन्य गिरफ्तार, 1 पुलिसकर्मी भी जख्मी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

--एसओजी और बहिलपुरवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तमंचे व बाइक बरामद

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी में 22 जुलाई को छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की घटना का पुलिस ने रविवार काे खुलासा कर दिया। इस मामले में वांछित 50-50 हजार रुपये के तीनों इनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम मड़फा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में एसओजी और थाना बहिलपुरवा की टीम ने यह सफलता हासिल की।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर, सेवायोजन कार्यालय में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला ये खबर भी पढ़े : युवाओं के लिए बड़ा अवसर, सेवायोजन कार्यालय में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

’ऐसे आया मामला प्रकाश में’

बीती 22 जुलाई को देवागंना घाटी में एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना बहिलपुरवा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम गठित कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पीड़िता द्वारा की गई शिनाख्त के आधार पर 24 जुलाई को तीनों अभियुक्तों की पहचान की। जिसमे जितेंद्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी ग्राम कल्ला, चौकी शिवरामपुर,विवेक कुमार पटेल पुत्र नरेश कुमार पटेल निवासी रैपुरवा माफी, शिवरामपुर व प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत निवासी मानपुर, भरतकूप हाल पता कल्ला पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था।

’मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल’

25 जुलाई 2026 को शाम 4:50 बजे मुखबिर की सूचना पर मड़फा पहाड़ हुडा रोड भरतकूप पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर जितेंद्र उर्फ भोले ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 2 अदद तमंचा 315 बोर, 3 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 3 अदद खोखा कारतूस 315 बोर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

’दो अन्य भी दबोचे गए’

मुठभेड़ के बाद फरार हुए शेष दो आरोपियों की तलाश जारी थी। 26 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मछरिहा तिराहा से विवेक पटेल उर्फ सोनू और प्रवीण पटेल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनसे कुछ बरामद नहीं हुआ।

पूछताछ में तीनों ने बताया कि 22 जुलाई को देवागंना घाटी में एक लड़का-लड़की घूमने आए थे। तभी तीनों ने मिलकर लड़की के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। इसके बाद घबराकर सेमरदहा में छिप गए और आधी रात को जितेंद्र की मोटरसाइकिल से मालिन टंकी, सरैंया, बोडी पोखरी, रैपुरा, खोह होते हुए शिवरामपुर पहुंच गए थे।

’गिरफ्तारी करने वाली टीम’

’एसओजी टीम’ में निरीक्षक एमपी त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार, मुख्य आरक्षी नितेश समाधिया, आरक्षी आशीष यादव, आरक्षी गोलू भार्गव, आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा, आरक्षी रोशन, आरक्षी जयनारायण पटेरिया, आरक्षी रोहित कुमार सिंह, आरक्षी राघवेन्द्र सिंह और थाना बहिलपुरवा टीम में विवेक कुमार सिंह थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक हारून रशीद खां, आरक्षी मोनू राय, आरक्षी सतीश कुमार यादव, आरक्षी चालक जितेंद्र आदि रहें।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 

हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

फिरोजाबाद, भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा समिति की एक बैठक क्षेत्रीय मंदिर गौशाला में रामवीर सिंह...
उत्तर प्रदेश 
हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में रविवार को सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा की कार की टक्कर लगने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार