आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 28 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों के लिए अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। किसानों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी की वजह से कई राज्यों में मौसम का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने वाले भी सावधान रहें। कुछ राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है।

वहीं, मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर एक गहरा डिप्रेशन बना हुआ था। मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उसके आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती संचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि आज यानी 28 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसे रहेगा। 

सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बैठक खत्म, प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा कल तक का वक्त ये खबर भी पढ़े : सीजेपी प्रतिनिधियों के साथ बैठक खत्म, प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा कल तक का वक्त

देश के 18 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कल यानी 28 जुलाई को देश के 18 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(28 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 28 जुलाई को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। तापमान में राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश
यूपी(28 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, सोनभद्र, ज्योतिबाफुले नगर, मथुरा, मोरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, झांसी, पीलीभीत वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस बारिश के दौरान 28 जुलाई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार
बिहार(28-29 जुलाई-भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट): पटना, गोपालगंज, बक्सर, गया, जहानाबाद भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, दर समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेवजह बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

झारखंड
झारखंड(28 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, पलामू, सरायकेला, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और दुमका, में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, रांची में 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(28-30 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की संभावना): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल
हिमाचल( 28 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): कांगड़ा, मंडी, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलेग। वहीं, कल यानी 28 जुलाई को मनाली का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(28-29 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): उधमपुर, पुलवामा, अनंतनाग, किश्तवाड़, गांदरबल, डोडा, रामबन, कठुआ और बारामूला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(28 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब
पंजाब (28 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, गुरदासपुर, चंडीगढ़ ,जालंधर और पटियाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (28-29 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, अजमेर, सीकर, पाली, बीकानेर और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (28 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): विदिशा, कटनी, होशंगाबाद, मुरैना, श्योपुर, उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, अशोक नगर, नीमच और विदिशा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल में 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"