राजस्थान: यातायात नियम तोड़ने वाले 70 हजार वाहनों पर हुई कार्रवाई, सख्त अभियान जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य पुलिस और यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है।

अभियान के दौरान आठ दिनों में 70,735 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न तथा अनाधिकृत लाल-नीली बत्तियों के उपयोग पर सख्ती बरती गई है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश तथा महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) अनिल पालीवाल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा के पर्यवेक्षण में यह राज्यव्यापी विशेष अभियान 1 जून से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि 11 जून को ही 10,858 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 4,119 वाहनों पर ब्लैक फिल्म, 2,716 मामलों में नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह, 1,570 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन, 1,088 मामलों में अवैध बॉडी अथवा चेसिस परिवर्तन, 746 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर या हूटर तथा 619 मामलों में प्रेशर और एयर हॉर्न के उपयोग पर कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि 4 जून से 11 जून तक की कार्रवाई में सबसे अधिक उल्लंघन ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के पाए गए। इस अवधि में 27,451 वाहनों पर ब्लैक फिल्म, 18,212 मामलों में नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 9,734 मामलों में अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन, 6,790 अवैध मॉडिफिकेशन, 4,790 अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती एवं हूटर तथा 3,758 मामलों में प्रेशर हॉर्न के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान की शुरुआत 4 जून को 4,716 कार्रवाइयों से हुई थी, जो लगातार बढ़ते हुए 9 जून को 10,825 और 11 जून को 10,858 तक पहुंच गई। इससे स्पष्ट है कि जिला पुलिस और यातायात इकाइयों ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया है।

महानिदेशक पुलिस (प्रशिक्षण एवं यातायात) अनिल पालीवाल ने कहा कि अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और फर्जी नंबर प्लेट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हैं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान पूरे जून माह में जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई ये खबर भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

रांची। झारखंड में नदियों, तालाबों, झरनों, खानों के गड्ढों और पर्यटन स्थलों में डूबने से होने वाली अप्राकृतिक मौतों को...
झारखंड 
झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

श्री अन्न कला बोर्ड के गठन पर मंथन

लखनऊ।  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने एक नई पहल करते हुए अनाज भूनने वाले भुर्जी, भोजवाल और भड़भूजा समाज के...