कियोस्क अनुमति के बदले रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, सीबीआई ने बैंक अधिकारी को दबोचा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जबलपुर की टीम ने की।

प्रबंधक को बैंकिंग कियोस्क संचालन की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में पकड़ा गया है। कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत पर की गई। फरियादी ने जिले में चार बैंकिंग कियोस्क खोलने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन किया था।

आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने प्रस्ताव स्वीकृत करने और आवश्यक अनुमति जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर फरियादी ने सीबीआई जबलपुर इकाई के पुलिस अधीक्षक एस.के. राठी से शिकायत की। शिकायत के प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत गुरुवार की रात शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम लेकर बैंक अधिकारी से मिलने पहुंचे।

महंगाई पर नियंत्रण के लिए पेट्रोल-डीजल पर राज्य करों में कटौती की मांग: अजय सिंह ये खबर भी पढ़े : महंगाई पर नियंत्रण के लिए पेट्रोल-डीजल पर राज्य करों में कटौती की मांग: अजय सिंह

बताया गया कि प्रबंधक ने बैंक परिसर के बाहर गुरुद्वारे के पास दीपेंद्र सिंह से 10 हजार रुपए लिए। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

हिरासत में लेकर प्रबंधक से पूछताछ
सीबीआई अधिकारियों ने प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के अनुसार, प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

चीता निरवा और उसके तीन शावक कूनो नेशनल पार्क के जंगल में किये गए मुक्त   ये खबर भी पढ़े : चीता निरवा और उसके तीन शावक कूनो नेशनल पार्क के जंगल में किये गए मुक्त  

आरोपी सहायक प्रबंधक ग्वालियर का रहने वाला है, जिसके चलते सीबीआई टीम ने उसके ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापामार कार्रवाई की है। सीबीआई की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मकरोनिया थाना क्षेत्र में स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर...
मध्य प्रदेश 
महिंद्रा फाइनेंस ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, बचाने की कोशिश में ब्रांच मैनेजर भी झुलसा

गांजा रखने के आरोप में जेल में आ गया हूँ, छुड़ा दीजिए

संत कबीर नगर, जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील...
उत्तर प्रदेश 
गांजा रखने के आरोप में जेल में आ गया हूँ, छुड़ा दीजिए

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 5,000रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों की...