इंदौर: पॉश बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश शिव शक्ति नगर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक आलीशान बंगले में लगे एसी में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार रिवाज गार्डन के पीछे स्थित रितेश राजेंद्र दुबे के बंगला नंबर-5 में दोपहर करीब 12 बजे आग भड़की। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। संकरी गलियों और तेज गर्मी के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया।

भाई-भाभी ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी 50 लाख की लूट की साजिश ये खबर भी पढ़े : भाई-भाभी ने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी 50 लाख की लूट की साजिश

दमकल की टीम ने करीब दो घंटे तक लगातार रेस्क्यू और आग बुझाने का अभियान चलाया। लगभग 8 हजार लीटर पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
आग लगते ही बंगले में मौजूद परिवार और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। धुआं और लपटें तेजी से फैलने के कारण कुछ लोग अंदर ही फंस गए थे। दमकलकर्मियों और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से बड़ा हादसा टल गया।

एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के बीच चल रहे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही मिनटों में बंगले के कई हिस्से इसकी चपेट में आ गए। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नुकसान का आकलन और जांच शुरू
आग से बंगले के भीतर रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। वहीं, फायर विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका ये खबर भी पढ़े : एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

 कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज ये खबर भी पढ़े :  कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य विकास के साझेदार के रूप में मिलकर...
राष्ट्रीय  राज्य 
केंद्र और राज्य मिलकर दे सकते हैं ‘विकसित भारत’ के साझा लक्ष्य को गति : प्रधानमंत्री

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था को डिजिटल एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रीय राजमार्गों की डिजिटल निगरानी के लिए एनएसवी प्रणाली लागू करने का फैसला

एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। देश में उपभोक्ता सामानों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गैर-सरकारी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत...
राष्ट्रीय 
एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत ली है। पार्टी के तीनों उम्मीदवारों...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
 मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश

प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बस्ती - कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती द्वारा खेत बचाओ अभियान–2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

अम्बेडकर नगर ।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना का जनपद में शुभारंभ हो गया है। योजना के...
उत्तर प्रदेश 
जनपद को नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत 80 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

बस्ती - मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत जनपद में 02 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गॉय की इकाई स्थापित करने...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लिए करे आवेदन

मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर

बस्ती - कर्मा देवी समूह द्वारा आयोजित "कर्माज्योति टैलेंट हंट 2026" (स्कॉलरशिप परीक्षा) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगी परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
मेधावी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का मिला अवसर