एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने शनिवार को फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज कर एशिया कप का खिताब हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों में आयुष रजक (गोलकीपर), अंश बहुत्रा, करण गौतम, अवि माणिकपुरी, सिद्धार्थ बेन एवं गाज़ी खान शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम योगदान दिया।

नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, आज 42 जिलों में लू का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, आज 42 जिलों में लू का अलर्ट

सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह
इससे पहले भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक की राह में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस शानदार जीत ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और टीम ने उसी आत्मविश्वास के साथ फाइनल मुकाबले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

नौतपा की शुरुआत, मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, 5 जिलों में रेड अलर्ट ये खबर भी पढ़े : नौतपा की शुरुआत, मध्य प्रदेश के 44 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी, 5 जिलों में रेड अलर्ट

एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच भारत का दबदबा
जापान के काकामिगाहारा शहर में इस प्रतियोगिता का आगाज 29 मई को हुआ था, जिसमें एशिया की शीर्ष अंडर-18 हॉकी टीमों ने भाग लिया। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित, तेज और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों पर अपना दबदबा बनाए रखा। शनिवार को खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने एशियाई हॉकी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

भोपाल: पिता की डांट से आहात 17 वर्षीय छात्रा ने खाया सल्फास, इलाज के दाैरान माैत ये खबर भी पढ़े : भोपाल: पिता की डांट से आहात 17 वर्षीय छात्रा ने खाया सल्फास, इलाज के दाैरान माैत

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई
प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भारतीय टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले वर्षों में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल कर भारत और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
खेल मंत्री सारंग ने कहा कि राज्य पुरुष हॉकी अकादमी के छह खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन और स्वर्ण पदक विजेता दल का हिस्सा बनना मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि प्रदेश की खेल अकादमियों में दिए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इन खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि मध्य प्रदेश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

सामूहिक प्रयास का परिणाम
इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, हॉकी प्रभारी शिप्रा श्रीवास्तव, पुरुष हॉकी अकादमी के मुख्य कोच ओलंपियन समीर दाद, लोकेंद्र शर्मा, डॉ. हबीब हसन, अमित राठौर तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त सहयोगी स्टाफ को भी जाता है, जिनके मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सतत प्रयासों ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खेल विभाग ने दी शुभकामनाएं
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश ने भारतीय टीम तथा सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील