एमआरपी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। देश में उपभोक्ता सामानों की कीमतों में पारदर्शिता की कमी को लेकर गैर-सरकारी संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (एबीजीपी) राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार (12 जून) को यहां के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगा।

दिल्ली स्थित प्रेस क्लब में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायणभाई शाह ने कहा कि संगठन उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार के सामने स्पष्ट एवं वैज्ञानिक मानदंड, युक्तिसंगत मूल्य, मुद्रण सीमा का निर्धारण और नियामक संस्था का गठन जैसी कई मांगे रखेगा।

शाह ने कहा कि वर्तमान अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) व्यवस्था अपने मूल उद्देश्य से पूरी तरह भटक चुकी है। शुरुआत में सरकार ने इसे उपभोक्ताओं को स्थानीय करों की मनमानी से बचाने के लिए लागू किया था, लेकिन आज यह निर्माताओं और व्यापारियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है।

शाह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अगर सरकार तत्काल कदम नहीं उठाती है तो मुंबई में उचित समय पर एमआरपी के मुद्दे को लेकर एक बैठक आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संगठन राज्य सरकार के रुख, वाणिज्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की भूमिका को लेकर लगातार संपर्क में रहेगा और मांगें पूरी करने के लिए दबाव बनाए रखेगा।

मुंबई के अलावा गुवाहाटी और देश के अन्य हिस्सों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, क्योंकि आज भी एक बड़ी आबादी को एमआरपी के सही नियमों की जानकारी नहीं है।

उनका मानना है कि सरकार के स्पष्ट नियमों के अभाव में कंपनियां खुद ही मनमाना मूल्य प्रिंट कर रही हैं। इसके कारण वास्तविक लागत मूल्य और छपे हुए मूल्य (एमआरपी) के बीच का संबंध खत्म हो चुका है।

संगठन ने बताया कि देशव्यापी जन आंदोलन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को उचित लाभ प्राप्त हो साथ ही उपभोक्ताओं को वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हों। इस अवसर पर दिल्ली प्रांत सचिव बंटी चौरसिया सहित संगठन के कई शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे।

गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका ये खबर भी पढ़े : गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर,अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

वायरल तस्वीरों, योजनाओं की जांच और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर उठ सवाल
उन्नाव के डिप्टी सीवीओ हरिओम पटेल की कार्यशैली चर्चाओं में

अवैध देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक    
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी पिस्टल के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

संत कबीर नगर, जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस...