नीति आयोग परिषद बैठक में विकसित भारत 2047 हेतु समावेशी मानव विकास पर मंथन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गयी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बढ़ाने, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सुशासन, साझेदारी और डेटा आधारित प्रणालियों के बेहतर उपयोग पर चर्चा होगी।

नीति आयोग के अनुसार इस वर्ष बैठक का विषय ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक के समग्र विकास और कल्याण के लिए साझा रणनीति तैयार करना है। बैठक प्रधानमंत्री मोदी के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप आयोजित की जा रही है।

इसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, प्रशासक, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग लेंगे।

बैठक में इस बात पर विचार किया जाएगा कि विकसित भारत के लक्ष्य को ठोस और मापनीय परिणामों में कैसे बदला जाए ताकि देश के हर नागरिक को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में समावेशी मानव विकास ढांचे के चार प्रमुख स्तंभों पर चर्चा होगी। इनमें आधारभूत मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल, उत्पादक रोजगार एवं उद्यमिता, स्वास्थ्य-पोषण एवं कल्याण तथा सभी के लिए समानता और गरिमा शामिल हैं।

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के तौर पर कार्यभार संभाला ये खबर भी पढ़े : जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने देश के तीसरे सीडीएस के तौर पर कार्यभार संभाला

इसके अलावा उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को मजबूत करने और देशभर में टिकाऊ रोजगार अवसर सृजित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में राज्यों के विकास दृष्टिकोण को राष्ट्रीय समावेशी मानव विकास दृष्टि के साथ जोड़ने पर विशेष बल रहेगा, ताकि संतुलित और टिकाऊ विकास के लिए एकीकृत रणनीति तैयार की जा सके।

नीति आयोग की शासी परिषद दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी विचार करेगी। इन सिफारिशों में प्रारंभिक बाल शिक्षा, स्कूली शिक्षा, कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़े विषय शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि यह बैठक विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक संघवाद को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

ट्रंप की सरकार फिर फोड़ सकता है 'टैरिफ बम', भारत व 50 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ ये खबर भी पढ़े : ट्रंप की सरकार फिर फोड़ सकता है 'टैरिफ बम', भारत व 50 देशों पर लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ

नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा ये खबर भी पढ़े : नोएडा: लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में एसी यूनिट में लगी आग , समय रहते टला बड़ा हादसा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

बस्ती (हर्रैया) - हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; भारी मात्रा में उपकरण बरामद

​गोरखपुर(तेजपाल सिंह की रिपोर्ट )थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते...
फर्जी QR कोड बनाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; भारी मात्रा में उपकरण बरामद

रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर...
मध्य प्रदेश 
17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

बस्ती (हर्रैया) - हरैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र...
उत्तर प्रदेश 
प्रधानमंत्री के 12 स्वर्णिम वर्षों पर बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 रिश्ता खत्म करो वरना मार देंगे, धमकियों के बीच युवक की गोली मारकर हत्या

बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके

बरेली। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक स्कूल संचालक से 49...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बरेली में शेयर बाजार निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, 49 लाख में से 30 लाख पुलिस ने रोके