खाद्य आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया विशेष जांच अभियान
संत कबीर नगर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड -ll सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में विशेष अभियान खाद्य पदार्थ शब्जी मसाले पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत खलीलाबाद तहसील स्थित अनिल इंटरप्राइजेज की निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापामार कर एक धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया व उमंग एग्रो फूड दलेलगंज खलीलाबाद की निर्माण इकाई से एक सैंपल हल्दी पाउडर व एक सैंपल साबुत हल्दी का संग्रहित किया गया व 23 किलोग्राम साबुत हल्दी सीज की गई।
जिसकी अनुमानित कीमत 4600 रुपए हैं ,खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त खाद्य पदार्थ की आपूर्ति सोनीपत हरियाणा से होती है। संग्रहित किए गए उपरोक्त तीनों सैंपल को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
