टीबी मुक्त भारत अभियान में रामपुर बना मिसाल,प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान
100 दिवसीय सघन अभियान में 32,983 एक्स-रे,9,133 जांचें और 2,429 मरीजों का उपचार प्रारम्भ
मुजाहिद खां
रामपुर:जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 24 मार्च 2026 से प्रारम्भ 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 सत्य प्रकाश ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के 286 हाई रिस्क गांव के लक्ष्य के सापेक्ष 274 हाई रिस्क गांव में स्क्रीनिंग पूर्ण की जा चुकी है जो लक्ष्य का 95 प्रतिशत है।बताया कि अभियान के दौरान कुल 32,983 व्यक्तियों के एक्स-रे किए गए तथा 9,133 व्यक्तियों की नॉट जांच कराई गई।जांच के उपरांत 2,429 टीबी मरीजों का उपचार प्रारम्भ कराया गया है।साथ ही जिला कारागार में भी 07 जून 2026 से दिनांक 10 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया गया है।जिसमें 579 बंदियों के एक्स-रे पूर्ण किये गये हैं।जनपद में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए 6 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें तथा 2 मेडिकल मोबाइल यूनिट्स का संचालन किया जा रहा है।इन संसाधनों के माध्यम से दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
जनवरी 2026 से 07 जून 2026 तक कुल 4,860 मरीज उपचाराधीन रहे।इनमें से 3,102 मरीजों को पोषण सहायता किट उपलब्ध कराई गई,जो कुल पात्र लाभार्थियों का 79 प्रतिशत है।जनपद में टीबी उपचार सफलता दर 97 प्रतिशत दर्ज की गई है,जबकि मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत रही है जो विगत वर्षों से 40 प्रतिशत कम हो गयी है।
ये खबर भी पढ़े : डीएम एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देशकार्यक्रम के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों,कुपोषित बच्चों,पूर्व टीबी रोगियों,मधुमेह एवं एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों,धूम्रपान एवं नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों तथा आश्रय गृहों,कारागारों एवं मलिन बस्तियों में निवासरत लोगों की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है।जनपद के 207 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी संवेदनशील आबादी की नियमित जांच एवं नए टीबी रोगियों की खोज का कार्य संचालित है।टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 में जनपद की 51 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया,जिसमें बिलासपुर विकासखंड की 3 ग्राम पंचायतों तथा स्वार विकासखंड की 1 ग्राम पंचायत को रजत पदक प्राप्त हुआ।
इससे पूर्व वर्ष 2024 में 15 तथा वर्ष 2023 में 9 ग्राम पंचायतों ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी।यह सफलता जनपद में जनसहभागिता एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों का परिणाम है।जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनजागरूकता,समयबद्ध जांच तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं तथा उपचार को पूर्ण करें,जिससे टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
