25 हज़ार महीना न देने पर गोमतीनगर जीआरपी पुलिस ने चौकी में बंद करके पीटा

गोमतीनगर स्टेशन के पार्किंग कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सत्य प्रकाश भारती

  • मुंह में लाठी घुसेड़ी,पीटते हुए चौकी ले गए
  • पार्किंग कलेक्शन के पांच हज़ार देकर पुलिस ने छोड़ा
  • पार्किंग कर्मचारी ने एसपी रेलवे से की शिकायत

लखनऊ। गुरूवार जीआरपी पुलिस की गोमतीनगर जीआरपी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पार्किंग पर तैनात कर्मचारी से गोमतीनगर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने 25 हज़ार रूपये महीना देने की मांग की थी। आरोप है कि पैसा न देने पर पुलिसकर्मियों ने पार्किंग कर्मचारी के मुंह में लाठी घुसेड़ दी और लाठियों से पीटा। इससे कर्मचारी के कान का पर्दा फैट गया। कर्मचारी का कहना है कि जब उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपी पुलिसकर्मी उसे चौकी में उठा ले गए और बंद करके पिटाई की। कर्मचारी ने एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसने चौकी में कलेक्शन के पांच हज़ार रूपये देकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक़ गोमती नगर रेलवे स्टेशन मेसर्स इसके ट्रेडर्स नाम की कार्यदायी संस्था पार्किंग चलाने का काम ठेके पर करती है। यह फर्म आशु यादव चलाते हैं। आशु ने बताया कि गोमतीनगर पार्किंग चलाने की एवज में गोमतीनगर जीआरपी चौकी की पुलिस पिछले एक सप्ताह से परेशान कर रही थी। आशु का आरोप है कि रोजाना पुलिसकर्मी सिस्टम समझने के लिए फोन करते थे। आरोप है कि जीआरपी चौकी के कर्मी महीने का 25 हज़ार रूपये मांग रहे थे। 

 निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग ये खबर भी पढ़े :  निषाद पार्टी ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में निषाद समाज के अधिकारों की आवाज उठाने की मांग

आशु ने बताया कि कमाई न होने के कारण उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि गुरूवार जीआरपी की पुलिस ने उनके कर्मचारी शिवम यादव को पैसे न देने पर बुरी तरह चौकी में बंद करके पीटा। इस मामले में शिवम यादव ने रेलवे एसपी को शिकायत करते हुए कहा है कि गुरुवार वह प्लेटफार्म न० 06 कि पार्किंग पर कार्यरत था। लगभग 10:00 बजे जीआरपी के उप निरीक्षक अमित शर्मा, कांस्टेबल गोविन्द एवं अवधेश कुमार पार्किंग में अपने निजी वाहन से आये। 

शिवम ने आरोप लगाया है कि वह हमेशा की तरह आकर पैसे की मांग करने लगे। पैसे न देने पर उन्होंने उसे मारते जीआरपी चौकी ले गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे  चौकी में बंद करके बुरी तरह डंडे और हाथ से पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के कारण पीड़ित के कान का पर्दा फट गया और सुनाई देना बंद हो गया। आरोप है कि आशु यादव ने पांच हज़ार रूपये दिए तब पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ा।

बाइक चोरी होने का आरोप लगा रहे आरोपी पुलिसकर्मी
सूत्रों के मुताबिक़ इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मी अब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर बाइक चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। जब इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पार्किंक कर्मचारी के पास पहुंचा था,तो कर्मचारी ने पीड़ित से अभद्रता की और पर्ची फाड़ दी थी।

क्या है बाइक चोरी का मामला ?
आशु यादव ने बताया कि बीते 24 मई 2026 को प्लेटफार्म नंबर एक से एक बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में एक नंबर पार्किंग पर तैनात कर्मचारी एफआईआर दर्ज कराने के लिए गए थे। लेकिन जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्लेटफार्म नंबर एक की पार्किंग के कर्मचारी बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। इस घटना का हम सभी के पास वीडियो भी है। जिसमे एक व्यक्ति आया और अपनी बाइक खड़ा करके दूसरे की बाइक लेकर चला गया था।  

पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी प्रथम को जांच दी गई है। शुक्रवार सभी पक्षों को सीओ कार्यालय में बुलाया गया है।

- रोहित मिश्रा,एसपी जीआरपी लखनऊ  

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"