सुशासन व लोक-कल्याण के संकल्प को प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से मिलेगी और गति : डीएम

अटल सभागार में जुटा प्रबुद्ध समाज, 12 साल के सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं पर हुई चर्चा और सराहना

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,11 जून(तरूणमित्र)। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, राष्ट्र-निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में विशेष संवाद कार्यक्रम हुआ। इस विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, उद्यमियों, व्यवसायियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह आयोजन पीएम के नेतृत्व में निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के ध्येय के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पीडी डीआरडीए सतीश कुमार पाण्डेय ने किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि आपका सहयोग प्रशासनिक पारदर्शिता और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। पिछले 12 वर्षों में जिले और प्रदेश ने उपलब्धियों की एक लंबी श्रृंखला देखी है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

राम मंदिर चढ़ावा, पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर सपा का विधानसभा घेराव, 'दान पेटी' लेकर पहुंचे विधायक ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा, पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर सपा का विधानसभा घेराव, 'दान पेटी' लेकर पहुंचे विधायक

डीएम ने कहा कि उपस्थित प्रबुद्धजन समूह को इस अवधि में प्रदेश ही नहीं, जनपद में भी हर क्षेत्र में उल्लेखनीय और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से आमजन का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाएं। समाज के जागरूक नागरिकों की भागीदारी ही विकास की गति को और मजबूत बनाएगी। कहा कि जनभागीदारी और जागरूक नागरिकों का फीडबैक ही नीतियों को और प्रभावी बनाता है तथा आने वाली पीढ़ी को भी विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभानी होगी।

12 वर्षों में जनपद में विकास कार्यों ने पकड़ी नई रफ्तार :- सीडीओ अभिषेक कुमार

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जनपद में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। छोटी काशी गोला कॉरिडोर, बलरामपुर चीनी मिल में बायोप्लास्टिक प्लांट, कृषि महाविद्यालय व मेडिकल कॉलेज जैसी परियोजनाएं जिले की तस्वीर बदल रही हैं। वहीं लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर तीन आरओबी पुलों और अन्य नदियों पर संपर्क सेतुओं के निर्माण से आवागमन मजबूत हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में पॉलिटेक्निक भानपुर, आईटीआई फूलबेहड़ और राजकीय विद्यालयों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में अवसर बढ़ा रहा है। पुलिस लाइन में मल्टीस्टोरी भवन सुरक्षा ढांचे को आधुनिक बना रहा है, जबकि राइनो पुनर्वास जैसी पहल पर्यावरण संतुलन को भी मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना,आभा कार्ड,मेडिकल कॉलेज एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों जैसी उपलब्धियों की जानकारी दी।एडीपीआरओ ने पंचायत भवन,जन सुविधा केंद्रों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विस्तार को रेखांकित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने सीएम सामूहिक विवाह,वृद्धावस्था पेंशन,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उपायुक्त उद्योग ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, सीएम स्वरोजगार योजना और ओडीओपी जैसी योजनाओं से युवाओं को मिल रहे अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद प्रबुद्धजनों ने विकास यात्रा को सकारात्मक बताते हुए इसे और गति देने के लिए निरंतर संवाद और सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। इस  मौके पर डीसी मनरेगा अमित कुमार परिहार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

“हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज नोएडा। नोएडा क्षेत्र के थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के...
उत्तर प्रदेश 
क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

ई20 पेट्रोल को लेकर कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को घेरा

जयराम बोले ई20 को लेकर लोगों में जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग बढ़ी नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश...
राष्ट्रीय 
ई20 पेट्रोल को लेकर कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

“हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज नोएडा। नोएडा क्षेत्र के थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के...
उत्तर प्रदेश 
क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत