फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में सावन माह के पहले सोमवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला। जहां शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर में भक्तो की भारी भीड़ रही। वही नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।

नवाबगंज क्षेत्र के गांव पुठरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भोर में महंत सुरेश भारती ने विशेष पूजा-अर्चना कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए। इसके बाद क्षेत्र समेत मैनपुरी, एटा और अन्य आसपास के जनपदों से पहुंचे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगाकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया।

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल ये खबर भी पढ़े : 27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

थाना नवाबगंज के गांव ककिउली रामताल आश्रम, बबुरारा गढ़िया बलभद्र आश्रम, नवाबगंज नगर के बरतल मोहल्ला स्थित कलावती शिव मंदिर, मुख्य बाजार का प्राचीन शिव मंदिर तथा पुराना गनीपुर का शिवालय।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दूध, शहद, फल और मिष्ठान अर्पित कर आराधना की। शंख और घंटियों की गूंज के बीच हुई आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

इसी प्रकार आवास विकास स्थिति नर्मदेश्वर महादेव पर सुवह से ही भक्तो की भारी भीड़ रही। यहां आज से शिव पुराण का पाठ शुरू किया गया। आचार्य मुरारी ने पूजन के साथ कथा प्रारम्भ की। सर्वाधिक शिव मंदिर होने की बजहअपरा काशी कहे जाने वाला जिला आज शिव मय हो गया। पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवाबगंज पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

“हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज नोएडा। नोएडा क्षेत्र के थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के...
उत्तर प्रदेश 
क्रिकेट ग्राउंड में सो रहे केयरटेकर को सांप ने डसा, जहर फैलने से मौत

उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

“हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी