राम मंदिर चढ़ावा, पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर सपा का विधानसभा घेराव, 'दान पेटी' लेकर पहुंचे विधायक

विधानसभा का मानसून सत्र के पहले सपा विधायकों का जोरदार प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा विधायक और विधान परिषद सदस्य चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे एकत्र हुए और राम मंदिर चढ़ावा विवाद, पेपर लीक, किसान समस्याओं, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा शिक्षक भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हाथों में पोस्टर और प्रतीकात्मक 'दान पेटी' लेकर विधानसभा पहुंचे सपा नेताओं ने सरकार पर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

महिला कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ थाने में दी तहरीर ये खबर भी पढ़े : महिला कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ थाने में दी तहरीर

सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आस्था के नाम पर भगवान राम का इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवाल उठे तो सरकार नई और पुरानी एसआईटी बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

डॉ. यादव ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले दावा किया गया था कि पेपर लीक होना संभव नहीं है, लेकिन बाद में पेपर लीक की घटना सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा, महिलाएं और आम जनता कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने विधानसभा के भीतर और बाहर इन जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात कही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के केंद्रीय गृह...
राष्ट्रीय  राज्य 
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

भीषण गर्मी से जूझ रहा रेगिस्तान का जहाज़, अफ्रीका में ऊंटों पर बढ़ा जलवायु संकट

जिस जानवर को सदियों से रेगिस्तान में जीने का प्रतीक माना जाता रहा, अब वही बढ़ती गर्मी के आगे संघर्ष...
विचार मित्र 
भीषण गर्मी से जूझ रहा रेगिस्तान का जहाज़, अफ्रीका में ऊंटों पर बढ़ा जलवायु संकट

निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर लगाया, परीक्षा में धांधली, भाई-भतीजावाद का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में राज्य लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न भर्ती...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर लगाया, परीक्षा में धांधली, भाई-भतीजावाद का आरोप

संपादकीय: विश्वसनीयता खोती मीडिया; भरोसे की लड़ाई में मेनस्ट्रीम मीडिया

जो आवाज़ समाज की आवाज़ मानी जाती थी, वही पर आज संदेह की नज़र मेनस्ट्रीम मीडिया जिसे हम टीवी के...
विचार मित्र 
संपादकीय: विश्वसनीयता खोती मीडिया; भरोसे की लड़ाई में मेनस्ट्रीम मीडिया

उत्तर प्रदेश

मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में वर्तमान विधानसभा सदस्य आलम बदी और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून सत्र : एमएलए आलमबदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद विधान सभा कल तक स्थगित

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बरी

नई दिल्ली । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बरी

CEIR पोर्टल का कमाल! विकासनगर पुलिस ने 13 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 3 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
CEIR पोर्टल का कमाल! विकासनगर पुलिस ने 13 गुमशुदा मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 3 लाख की संपत्ति मालिकों को मिली वापस

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट एवं गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा