बिना लाइसेंस श्वान पालने वालो पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 20 हजार वसूला जुर्माना

अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया अभियान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

4 नए लाइसेंस भी बनाए

लखनऊ। शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाए हुए गुरुवार सुबह जोन-3 में अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 20000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 4 लाइसेंस भी जारी किए गए। इसके अलावा एक लेबराडोर कुत्ते को अस्थाई रूप से जब्त किया गया, जिसे बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया। कुल मिलाकर, 24000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस तथा वैक्सीनेशन पूर्ण था।

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में मद्धेश्वनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन  ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में मद्धेश्वनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन

नगर निगम आंकड़ों के अनुसार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं। नगर निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर बनाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया अभियान के माध्यम से लोगों में लाइसेंस तथा रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम लाइसेंस वैध एंटी रैबीस प्रमाण पत्र देखने के बाद ही निर्गत कर्ता है। डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू श्वान मालिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं, रैबीज टीकाकरण समय पर कराते रहें, तथा कुत्ते को टहलाते समय  मजबूत लीश का प्रयोग अवश्य करें।

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा ये खबर भी पढ़े : फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

यहां से बबनवा सकते हैं लाइसेंस

  • 1- अलीगंज पेट शॉप एंड क्लिनिक लोक सेवा आयोग के पीछे पुरनिया चौराहा अलीगंज मोबाइल नंबर 707010146,  
  • 2- डॉग एंड पप्स नीलकंठ स्वीट शॉप के पास विवेक खंड गोमती नगर मोबाइल नंबर 8799 255500,  
  • 3- राजकीय पशु चिकित्सालय शंकर चौराहा ग्वारी गांव गोमती नगर मोबाइल नंबर 8707806856,  
  • 4- p. u. p. s  नियर मानसरोवर बैंक ए ब्लॉक इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9415 008457,  
  • 5 - बीबी सिंह मेमोरियल विकास पेट केयर ब्लॉक सी इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 7071842141,  
  • 6-  पेट केयर ए ब्लॉक लेखराज मार्केट इंदिरा नगर मोबाइल नंबर 9839072095,  
  • 7- राजकीय पशु चिकित्सालय सदर लखनऊ मोबाइल नंबर 9415521928,
  • 8- डॉ हस पेट क्लिनिक ओम प्लाजा सेक्टर 9 रीदा नर्सिंग होम विकास नगर मोबाइल नंबर 79055 09722,
  • 9- रॉयल पेट क्लिनिक एल 34,35 उदय उदय टॉवर विजयंत खंड गोमती नगर लखनऊ 93698 80514,  
  • 10-पेट मेडिकल हॉस्पिटल बारी गढ़ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड ऑपोजिट लोक बंधु हॉस्पिटल।  मोबाइल नंबर 8318848285,  
  • 11- शुक्ला वेटरिनरी क्लिनिक बी 31 सेक्टर एल एलडीए कॉलोनी मोबाइल नंबर 8787239505

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 