प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में मद्धेश्वनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन
सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में सहजनवा ब्लॉक के मदुई स्थित प्राचीन मद्धेश्वनाथ मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुशासन, विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लगातार 4399 दिनों तक देश का नेतृत्व करते हुए भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना लोकतांत्रिक परंपराओं, जनविश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, जिला मंत्री मनोज सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, विकास सिंह, दिलीप यादव, अभिमन्यु मौर्य, गोपाल गुप्ता, नरेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा, मदन मुरारी गुप्ता, नागेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता, देवानंद शुक्ल, मयंक त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, राम बुझारत पासी, ऋषिकेश जायसवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
