गर्ल्स बटालियन के प्रशिक्षण शिविर का हुआ निरीक्षण
— बेटियों को हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए:मेजर जनरल गौरव
लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डॉ.दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में 4 से 13 जून तक रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर, निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, तथा लखनऊ एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बालिका कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। अपर महानिदेशक तथा ग्रुप कमांडर ने शिविर में रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा ऊषा विश्वकर्मा तथा उनकी टीम द्वारा तीन दिनों से चल रही आत्मसुरक्षा कार्यशाला में कैडेट्स को सिखाई गई।आत्मसुरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन देखा,इस अवसर पर अमरेन फाउंडेशन की रेणुका टंडन भी उपस्थित रहीं। मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि बेटियों को हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए । जब वह शारीरिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होंगी तो किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त रहेगी । उन्होंने कैडेट्स को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहयोग देने के उद्देश्य से तकनीकी रूप से सक्षम रहने के लिए भी प्रेरित किया,ताकि वह किसी भी स्तर पर स्वयं को कमजोर ना समझे और निडरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
