स्वस्थ माँ ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला :डॉ.एनबी. सिंह

— स्वास्थ्य केंद्र पर आईं गर्भवती महिलाओं को फल,गुड़ एवं चना वितरित

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture


लखनऊ। स्वस्थ मां ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डॉ.एनबी. सिंह ने कही।
मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान,पीएमएसएमए के कार्यकाल के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,सिल्वर जुबली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ डॉ.एनबी.सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर आईं गर्भवती महिलाओं को फल,गुड़ एवं चना वितरित किया गया।
उन्होंने बताया इसके तहत गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं की प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच ,एएनसी की जाती है। साथ ही उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं ,हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय रहते पहचान कर उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाता है। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रारंभ में यह अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित किया जाता था, लेकिन गर्भवती महिलाओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब 1, 9, 16 और 24 तारीख को भी विशेष जांच दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,पिछले सात वर्षों में जनपद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगभग 4.54 लाख गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच,एएनसी की गई। इस दौरान 78,149 उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की पहचान कर उनका समयबद्ध एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
इसी अवधि में 2.31 लाख गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 1.88 लाख की ब्लड ग्रुप जांच तथा 1.92 लाख की पेशाब की जांच की गई। इसके अलावा 1.23 लाख गर्भवतियों की जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच, लगभग 97 हजार की हेपेटाइटिस जांच तथा करीब 90 हजार महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। इन जांचों के माध्यम से गर्भावस्था से जुड़ी संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया गया।
डॉ.सिंह ने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने,चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील की,ताकि सुरक्षित मातृत्व के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ.एम.एच.सिद्दीकी,उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.निशांत निर्वाण,चिकित्सा अधीक्षिका डॉ.प्रियंका यादव,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी,अस्पताल का समस्त स्टाफ तथा लाभार्थी उपस्थित रहे। 

 


लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा