भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और अवैध खनन जमकर फलफूल रहा : अखिलेश यादव

बोले भ्रष्टाचार और लूट भाजपा का मुख्य एजेण्डा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश में चरम पर है। भ्रष्टाचार और लूट भाजपा का मुख्य एजेण्डा है। अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। अवैध खनन जमकर फलफूल रहा है।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी में वृद्धि जारी है। बिजली व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।

पालिका के आमों पर ‘खास’ लोगों की नजर! लाखों की फसल की बंदरबांट को लेकर अफजलगढ़ में चर्चा तेज ये खबर भी पढ़े : पालिका के आमों पर ‘खास’ लोगों की नजर! लाखों की फसल की बंदरबांट को लेकर अफजलगढ़ में चर्चा तेज

 भाजपा सरकार ने पूरे कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। शिक्षा, स्वास्थ्य भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। स्कूल बंद हो रहे है। शराब की दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पतालों की दुर्दशा है। मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। हर कार्य और विभाग में बजट की लूट चल रही है। गोरखपुर की चार लेन लिंक रोड में जमकर गोरखधंधा चला। 90 किलो मीटर सड़क बनाने में 7 हजार करोड़ रूपये की लूट-खसोट हुई। इसी तरह से लखनऊ में 40 किलोमीटर के ग्रीन कारीडोर के लिए 7 हजार करोड़ रूपये लगा दिए गए। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। एमएसएमई सेक्टर की हालत खराब है। 

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित ये खबर भी पढ़े : पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा: तीन दिनों में 30,963 अभ्यर्थी अनुपस्थित

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के आरक्षण की लूट कर रही है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश करती है। जो पीड़ित दुःखी, अपमानित है, वह पीडए है। जो पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक है, वही पीडीए है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी भाषा और व्यवहार ठीक रखें। 2027 में जनता भाजपा को हराने जा रही है। भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया है। 

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

जनता भाजपा पर भरोसा नहीं कर रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पीडीए के हित में नीतियां बनेगी। खेती और किसानों के लिए योजनाएं बनेगी। उद्योगों और डेरी का विकास होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था बिजली में सुधार होगा। लाल टोपी वाले समाजवादी ही कानपुर की लाल इमली मिल को चलाएंगे। समाजवादी सरकार आने पर बेरोजगारी दूर होगी। प्रदेश का विकास होगा। 

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया था। प्रदेश में कई बिजली घर लगवाए। आज उत्तर प्रदेश में जनता को जो भी बिजली मिल रही है, वह समाजवादी सरकार में बनाएं बिजली कारखानों से मिल रही है। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे बनवाया। एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए आलू, दूध और आनाज की मंडी बनाने का काम किया, लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर हड़पने...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू