पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 15 मीटर चौड़ी होगी बंधा रोड, एलडीए वीसी ने दिये निर्देश

3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड,10 लाख की आबादी को मिलेगा फायदा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

एलडीए वीसी ने दिसम्बर, 2026 तक कार्य पूरे करने के दिये निर्देश

  • अलीगंज स्टेडियम में स्वीमिंग पूल-बैडमिंटन कोर्ट, जानकीपुरम में कम्यूनिटी सेंटर बनेगा

लखनऊ। राजधानी में पक्का पुल से सीतापुर रोड तक 3.37 किलोमीटर लंबी बंधा रोड 15 मीटर तक चौड़ी होगी। एलडीए ने 38 करोड़ रूपये की लागत से स्थल पर कार्य शुरू करा दिया है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण करके इस वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि पक्का पुल से प्रियदर्शिनी योजना होते हुए सीतापुर रोड से कनेक्ट होने वाली यह बंधा रोड वर्तमान में 05 मीटर चौड़ी है। इस रोड पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। यहां आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, जोकि पीक आवर्स में बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए बंधा रोड को 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। जिसके लिए मौके पर मिट्टी भरायी का कार्य शुरू करा दिया गया। 

फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत  ये खबर भी पढ़े : फेफड़ों की बीमारियों का निदान पहले की तुलना में अधिक सटीक:डॉ. सूर्यकांत

दिसम्बर, 2026 तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा और सड़क पर वाहन फर्राटा भरेंगे। बंधा रोड का चौड़ीकरण होने से खदरा, मदेयगंज, फैजुल्लागंज, प्रियदर्शिनी योजना समेत आसपास की लगभग 10 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, जोनल अधिकारी माधवेश कुमार एवं वंदना पाण्डेय, नजूल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे। 

 औरैया : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत ये खबर भी पढ़े :  औरैया : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा