गुलशन कुमार ने जीता समर कप, संजीव शर्मा को 2-1 से हराकर किया खिताब अपने नाम

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जम्मू। जम्मू स्थित विवेक चेस अकादमी (वीसीए) द्वारा आयोजित इंडोर गेम्स समर कप-2026 का खिताब गुलशन कुमार ने अपने नाम कर लिया। अकादमी की वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चली जिसमें 25 प्रतिभागियों ने विभिन्न इंडोर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने के कारण गुलशन कुमार सीधे सुपर फाइनल में पहुंचे जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए संजीव शर्मा को 2-1 से हराकर समर कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता गुलशन को ट्रॉफी के साथ 1000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया जबकि उपविजेता संजीव शर्मा को ट्रॉफी और 500 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

प्रतियोगिता में रूबी कुमारी ने तीसरा, अमृता गुप्ता ने चौथा और केशव महाजन ने पांचवां स्थान हासिल किया। वीसीए की ओर से विजेताओं को कुल 2200 रुपये की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहल्ला मस्तगढ़ की वरिष्ठ नागरिक पूनम गुप्ता ने विजेताओं को ट्रॉफियां और पदक प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने शतरंज, कैरम, लूडो, डार्ट गेम, रस्सी कूद और अन्य स्थानीय खेलों में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर वीसीए के निदेशक एवं प्रशिक्षक विवेक भारती ने कहा कि समर कैंप के दौरान ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित शतरंज प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल करना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से प्रतिभागियों के समग्र कौशल विकास में सकारात्मक मदद मिलती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का लोन लेकर फरार , ईओडब्ल्यू ने दो को दबोचा

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपए का ऋण लेकर हड़पने...

बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) आशुतोष श्रीवास्तव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल में संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
बीडीओ के तबादले पर भावुक विदाई, फूलों की वर्षा के बीच छलक पड़े आंसू