जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक नहीं, अफवाहों से रहें सावधान: दिल्ली पुलिस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होने की खबर अफवाह
- जंतर-मंतर शांतिपूर्ण एवं विधिवत अनुमति प्राप्त प्रदर्शनों के लिए अधिकृत स्थल
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए बंद किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर शांतिपूर्ण एवं विधिवत अनुमति प्राप्त प्रदर्शनों के लिए अधिकृत स्थल बना हुआ है।
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शनकारियों के लिए बंद कर दिया गया है या वहां ताला लगा दिया गया है। पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह गलत, भ्रामक और तथ्यों से परे बताया।
ये खबर भी पढ़े : कछार में इंडस्ट्रियल यूनिट में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, कई अन्य घायलपुलिस के अनुसार उच्चतम न्यायालय के आदेश तथा उसके अनुपालन में जारी दिल्ली पुलिस की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम एक हजार लोगों को प्रदर्शन की अनुमति दी जा सकती है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति संबंधित आयोजकों या व्यक्तियों द्वारा औपचारिक आवेदन किए जाने के बाद सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से दी जाती है। इसके लिए निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें साझा करें। किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
