मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होटल ट्युलिप में हुआ भव्य आयोजन

जिले के 23 जोड़ों का कराया गया विवाह सम्पन्न

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ, वर-वधुओं को उपहार प्रदान कर दिया आर्शीवाद

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जनपद में आज ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत विकास खण्ड इकौना अन्तर्गत होटल ट्युलिप में 23 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसका मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं कलश की पूजा कर शुभारम्भ किया। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये हैं।

WhatsApp Image 2026-07-30 at 6.36.17 PM

पावर कार्पोरेशन की ओर से मानक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं : पाण्डेय  ये खबर भी पढ़े : पावर कार्पोरेशन की ओर से मानक रिपोर्ट उपलब्ध नहीं : पाण्डेय

इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार स्वयं के खर्च से कर रही है, जिससे उनके माता-पिता के ऊपर बोझ न पड़ सके है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वरदान है, इससे निश्चित ही गरीबों को अपने बेटी की शादी के लिए अब चिन्तित नही होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि इसकी जिम्मेदारी नोडल विभाग/समाज कल्याण विभाग को सौंपी गयी है। जिसके माध्यम से पात्रों का चयन कर लाभार्थियों को लाभ दिलाया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में सम्मिलित होने आये जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं वर-वधुओं के परिवारीजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा पिता

मड़ियांव थाना इलाके के जानकीपुरम में स्थित अस्पताल का मामला -बीते 27 जुलाई को सीतापुर के बिसवां में हुआ था...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दरोगा के पैरों पर गिरकर न्याय की भीख मांगता रहा पिता

इंदिरा नहर में मिला अज्ञात अधेड़ युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र अंतर्गत समेसी पुल के निकट इंदिरा नहर में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव...
उत्तर प्रदेश 
इंदिरा नहर में मिला अज्ञात अधेड़ युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप 

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ 9 को, डीएम ने परखी तैयारियां 

लखनऊ। आजादी की जंग में चर्चित काकोरी ट्रेन एक्शन की यांदे 9 अगस्त को पुन: ताजी की जायेंगी। इस अहम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ 9 को, डीएम ने परखी तैयारियां 

ग्रामीणों को मिली उड़ान, 11,350 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ग्रामीणों को मिली उड़ान, 11,350 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी

मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल पहुंचा आरोपित सिपाही, लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने घेराबंदी कर बचाया

गोरखपुर। जिला अस्पताल से 10 वर्षीय मासूम बच्ची के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिपाही...