ग्रामीणों को मिली उड़ान, 11,350 पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी

20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री मौजूद

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को आधुनिक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 11,350 ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना की जा रही है। इन लाइब्रेरियों में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास का आधुनिक ज्ञान मिल सकेगा। 
पंचायती राज के अनुसार पहले चरण में 37 जनपदों में पुस्तकों एवं फर्नीचर की आपूर्ति हो चुकी है। अब तक 10, 976 ग्राम पंचायतों में पुस्तकें भी आ गयी है। हर डिजिटल लाइब्रेरी पर लगभग 4 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। इनमें पुस्तकों, आईटी उपकरणों तथा आधुनिक फर्नीचर शामिल है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 20 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, आॅडियो कंटेंट, डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना को लेकर मथुरा की ग्राम पंचायत अडिंग स्थित ज्योति: से अध्ययन कर टिटू शर्मा एवं मनीष यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दोनों युवाओं को सम्मानित किया गया।  पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा डिजिटल लाइब्रेरी योजना ग्रामीण युवाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। सरकार का लक्ष्य है कि गाँव का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे।

पंचायती राज निदेशक श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी केवल एक पुस्तकालय नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों को  डिजिटल संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का वातावरण मिले।

कांवड़ियों का मार्ग हो सुगम, किसी भी श्रद्धालु को न हो परेशानी: अंशिका दीक्षित ये खबर भी पढ़े : कांवड़ियों का मार्ग हो सुगम, किसी भी श्रद्धालु को न हो परेशानी: अंशिका दीक्षित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित...
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से एनालॉग पनीर पनीर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एनालॉग...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग

   जानकारी के अनुसार योगेन्द्र पुत्र रामबिहारी निवासी ग्राम जरोहरा थाना विसण्डा जनपद बांदा 28 जुलाई 2026 को अपने 10 महीने...
मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग

उत्तर प्रदेश

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 
झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक