कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों के निष्कासन को वापस लेने एवं परीक्षा में बैठाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वापसी न होने पर कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन

लखनऊ। गुरुवार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचा और वहां पहुंचकर बढ़ी हुई फीस केा वापस लेने के लिए किये गये छात्रों के प्रदर्शन के कारण तीन छात्रों का निष्कासन किए जाने के विरोध में विगत 10 दिनों से चल रहे छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों से वार्ता की और अपना पूरा समर्थन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के मौजूद न होने के कारण लविवि के रजिस्ट्रार से मुलाकात की और छात्रों के विरूद्ध हुई निष्कासन की कार्रवाई को वापस लेने व परीक्षा देने की अनुमति प्रदान किये जाने की मांग की। साथ ही बढ़ी हुई फीस को भी तत्काल वापस लेने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने रजिस्ट्रार महोदया से तत्काल उपरोक्त विषयों पर कार्रवाई की मांग की और मांग पूरी न होने पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा छात्रों के हितों में आंदोलन को लेकर अपनी बात कही। 

दशमोत्तर छात्रवृत्ति: आवेदन का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म ये खबर भी पढ़े : दशमोत्तर छात्रवृत्ति: आवेदन का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन फॉर्म

धरने पर पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में आम नौजवान लखनऊ विश्वविद्यालय जैसी सरकारी संस्थाओं में महंगी फीस की वजह से अध्ययन नहीं कर पा रहा है, विश्वविद्यालय फीस बढ़ाता चला जा रहा है ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के माध्यमवर्गीय परिवारों का छात्र कैसे शिक्षा ग्रहण कर पाएगा, ये बड़ा सवाल है और योगी आदित्यनाथ सरकार इस पर बिल्कुल ध्यान न देकर अपनी नौजवान विरोधी सोच दर्शा रही है।

633

अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और प्रवक्ता तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता अंशू अवस्थी ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय में आम आदमी का बेटा पढ़ाई नही कर सकता यहां फीस वृद्धि कई गुना कर दी गई है, यदि छात्र फीस के मुद्दों को उठाते हैं तो उनका निष्कासन कर दिया जा रहा है, आज हमने विश्विद्यालय प्रशासन से बात की है और मांग रखी है कि छात्रों के निष्कासन को तत्काल वापस लिया जाए और बढ़ी फीस कम की जाय, विश्विद्यालय प्रशासन का यह तानाशाही रवैया परिसर में शैक्षणिक माहौल को समाप्त कर रहा है।

पहले भी छात्रहितों पर आंदोलन होते थे और विश्विद्यालय प्रशासन आकर बात सुनता था लेकिन भाजपा सरकार में आवाज उठाने को द्रोह मान लिया गया है, विश्विद्यालय प्रशासन दमनकारी नीति अपना रहा है। धरने को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौजवानों के ऊपर ऐसी महंगी शिक्षा व्यवस्था थोपी जा रही है जिससे आम आदमी के बच्चे का पढ़ना दूर की कौड़ी हो गया है। 

महंगी शिक्षा ग्रहण करने के बाद डबल इंजन सरकार नौकरियों के पेपर सकुशल नही करा पा रही, भाजपा सरकार में पूरे देश में 90 से अधिक पेपर लीक हुए हैं और उत्तर प्रदेश में 19 से ज्यादा पेपर लीक हो गए। युवा बेरोजगारी से परेशान है, 12 वर्ष शिक्षा के जगत में बेमिसाल है जहां सीबीएससी जैसे एक प्रतिष्ठित तंत्र को भी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में ढकेल दिया गया। धरने को  मनोज तिवारी, संजय सिंह, अब्दुल्ला आजम, आर्यन मिश्रा ने भी संबोधित किया और छात्रों के निष्कासन को रद्द करने व तत्काल निष्कासित छात्रों को परीक्षा दिये जाने की अनुमति के साथ ही बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता-प्रवक्ता अंशू अवस्थी, अमित राय, संजय सिंह, बृज मौर्या,कुलदीप दिवाकर, अंकित तिवारी, श्रवण गुप्ता, अब्दुल्ला आजम, मनोज तिवारी, आर्यन मिश्रा, राकेश पाण्डेय, शमी खान सहित अन्य नेता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जौनपुर के आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया वर्चुअल संवाद

जौनपुर। यूपी के जौनपुर के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा छात्र आशीष सोनी ने रविवार को एक विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर के आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया वर्चुअल संवाद

मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में संस्कृति विभाग के सहयोग से रविवार देर शाम मानस भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के जबलपुर में युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार महानाट्य का हुआ मंचन

आज का राशिफल : 27 जुलाई, आज इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 27 जुलाई, आज इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) देहरादून महानगर इकाई ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी पार्क...
उत्तराखंड 
देहरादून में एबीवीपी की मशाल यात्रा, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

जौनपुर के आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया वर्चुअल संवाद

जौनपुर। यूपी के जौनपुर के बदलापुर ब्लॉक निवासी युवा छात्र आशीष सोनी ने रविवार को एक विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर के आशीष सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया वर्चुअल संवाद

कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित शहीद चंद्रमणि स्मारक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेसियों ने शहीदों को किया नमन, बोले जिलाध्यक्ष- जवानों के बलिदान का देश सदैव रहेगा ऋणी

कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

कौशाम्बी। जिले में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भरवारी स्थित वशिष्ठ गेस्ट हाउस में "पूर्व सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल के रणबांकुरों को कौशाम्बी ने किया नमन, वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान

प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी), इलाहाबाद की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: रेलवे भर्ती की शारीरिक परीक्षा जारी, 29 जुलाई तक 3736 अभ्यर्थी होंगे शामिल