29 जुलाई को एकजुट होंगे किसान और मजदूर संगठन, राष्ट्रव्यापी आंदोलन की बनेगी रणनीति

संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राष्ट्रीय सम्मेलन में जनविरोधी मुद्दों पर होगा मंथन

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज यहां बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा तथा 10 अखिल भारतीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर किसानों एवं मजदूरों-कर्मचारियों का एक विशाल राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 29 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

संघर्ष समिति ने बताया कि सम्मेलन में देश के सामने खड़े अनेक महत्वपूर्ण जनविरोधी मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। इनमें सबसे प्रमुख विषय केंद्र सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया जा रहा इलेक्ट्रिसिटी (संशोधन) विधेयक-2025, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में चल रही बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण की प्रक्रिया, श्रमिक हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड्स) तथा प्रस्तावित बीज विधेयक शामिल हैं। सम्मेलन में इन मुद्दों के विरुद्ध देशव्यापी संघर्ष एवं आंदोलन की रूपरेखा पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ  ये खबर भी पढ़े : सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 12 फरवरी, 2026 को संयुक्त किसान मोर्चा एवं 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल आयोजित की गई थी। किंतु हड़ताल के बाद भी सरकारों की नीतियों में कोई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई नहीं दिया है। इसके विपरीत उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक जैसे राज्यों में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया और अधिक तेज कर दी गई है, जिससे देशभर के बिजली कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

संघर्ष समिति ने कहा कि यदि 29 जुलाई के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिजली के निजीकरण ,श्रम विरोधी नीतियों एवं किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ किसी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया जाता है, तो देश के बिजली कर्मचारी उसका पूर्ण समर्थन करेंगे और संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी पिछले 606 दिनों से लगातार आंदोलनरत हैं। इस लंबे संघर्ष के दौरान हजारों बिजली कर्मियों को विभिन्न प्रकार की उत्पीड़नात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा है।

संघर्ष समिति ने मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के साथ 19 मार्च, 2023 को हुए समझौते के अनुरूप मार्च 2023 के आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान  बिजली कर्मियों पर की गई सभी अनुचित एवं प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों को भी निरस्त किया जाए, ताकि औद्योगिक शांति एवं सौहार्द का वातावरण स्थापित हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

फिरोजाबाद, भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा समिति की एक बैठक क्षेत्रीय मंदिर गौशाला में रामवीर सिंह...

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में रविवार को सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा की कार की टक्कर लगने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार