15 हजार लेकर बना फर्जी किसान, डेढ़ करोड़ की कीमत की जमीन का किया बैनामा

जमीन फर्जीवाड़े की पूछताछ में आरोपी ने खोले कई राज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस ने आजमगढ़ से किया गिरफ्तार 

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी गांव में करोड़ों रुपये के चर्चित जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। किसान बनकर बेशकीमती कृषि के लायक जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाले आरोपी को पुलिस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसे फर्जी किसान बनाकर जमीन के बैनामे कराने के एवज में मात्र पन्द्रह हजार रुपये दिए गए थे, जबकि जिन जमीनों के बैनामे कराए गए उनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस अब इस पूरे गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों और रसूखदार लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार सिसेंडी निवासी आशीष कुमार गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव की विभिन्न गाटा संख्याओं की कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में सुरेश कुमार के नाम दर्ज है, लेकिन उसी भूमि के कुछ हिस्सों का फर्जी व्यक्ति के माध्यम से दूसरे लोगों के नाम बैनामा करा दिया गया।

निहत्थे छात्र - छात्राओं पर लाठी भांजना लोकतंत्र की हत्या- डॉ 0 पीएल पुनिया ये खबर भी पढ़े : निहत्थे छात्र - छात्राओं पर लाठी भांजना लोकतंत्र की हत्या- डॉ 0 पीएल पुनिया

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने सिसेंडी गांव के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल, उनके पुत्र अमन जायसवाल, सन्नो खान, मोहम्मद इजहार खान, वीरेंद्र वर्मा, सुनील कुमार, वासु शुक्ला तथा खुद को सुरेश कुमार बताने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि असली सुरेश कुमार की जगह रस्तीपुर, थाना श्रवण, जनपद आजमगढ़ निवासी हरीलाल को फर्जी किसान बनाकर बैनामे कराए गए थे। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस की टीम ने आजमगढ़ पहुंचकर हरीलाल को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए मोहनलालगंज लाई।

पूछताछ में हरीलाल ने पुलिस को बताया कि सिसेंडी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के कहने पर और रुपयों का लालच देकर उससे फर्जी बैनामों पर हस्ताक्षर कराए गए। उसने बताया कि पूरे खेल में उसे केवल पन्द्रह हजार रुपये मिले, जबकि जिन जमीनों के बैनामे हुए उनकी वास्तविक कीमत करोड़ों रुपये है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि अब तक वह छह जमीनों के फर्जी बैनामों पर हस्ताक्षर कर चुका है।

सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान हरीलाल ने इस फर्जीवाड़े में शामिल कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस इन जानकारियों का सत्यापन कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, "सिसेंडी जमीन फर्जीवाड़ा प्रकरण में एक आरोपी हरीलाल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर तीन मैचों की...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस के साथ अब नई दिल्ली और...
कारोबार 
एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे के भीतर 21...
राजस्थान 
जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने की घटना से...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

उत्तर प्रदेश

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि