जिलाधिकारी ने तुलसी सदन का किया निरीक्षण

साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ। जनपद के प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के केंद्र तुलसी सदन का जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि तुलसी सदन परिसर में नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि यहां आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने फायर सेफ्टी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर के सौंदर्यीकरण एवं नियमित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तुलसी सदन जनपद की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए इसकी सुंदरता, स्वच्छता एवं सुविधाओं का उच्च स्तर पर संरक्षण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्यों एवं सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि तुलसी सदन में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग प्रतिभाग करते हैं। ऐसे में यहां आने वाले सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त कर जनसुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने एवं नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

मोदी और बिरला ने तमिल अभिनेता भारतीराजा के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का बुधवार को 84 वर्ष की आयु में चेन्नई...
राष्ट्रीय 