सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छता जागरूकता रैली से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को व्यापक जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से बचने का आह्वान किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने बताया कि जनपद में स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामवासियों, स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। उन्होंने बताया कि विकासखंड मंगरौरा के कंधईपुर बाजार तथा विकासखंड लालगंज के कौशलपुर बाजार सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकालकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री का संग्रहण कर उनका सुरक्षित निस्तारण कराया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने "सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो", "स्वच्छ बाजार-स्वस्थ समाज" तथा "कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक को दूर भगाएं" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े एवं जूट से बने थैलों का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें।

ये खबर भी पढ़े : 29 सितम्बर तक जनपद में धारा 163 प्रभावी

जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास और बेहतर जीवनशैली को भी बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान जनसहभागिता के माध्यम से ही सफल हो सकते हैं और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दे। अभियान के समापन पर उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांवों और बाजारों को स्वच्छ एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला पंचायत राज विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा