उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जनपद प्रतापगढ़ में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी क्षेत्र अंतर्गत स्थित रामराज इण्टर कालेज पट्टी प्रतापगढ़ परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर तैनात पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की सघन तलाशी और प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था को परखा। परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जांच की गई। केंद्र पर उपलब्ध अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।
परीक्षा की शुचिता (पवित्रता) बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए, पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमतता या संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त न किया जाए। केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीनता का व्यवहार रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
 जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके कारण राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, उत्तर में भारी वर्षा एवं दक्षिण में बारिश की संभावना

राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यूरोप के तीन देशों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को दिल्ली लौट आईं।...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति मुर्मु के यूरोप दौरे से मजबूत हुए भारत के रिश्ते, व्यापार और रक्षा सहयोग पर बढ़ा जोर

घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार की कीमतों में जोरदार उछाल,  महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को निमाड़ी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव आज निवाड़ी को देंगे ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

बलिया में पुलिस मुठभेड़, गौवध के आरोप में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बलिया। बलिया के बांसडीहरोड थाना की पुलिस ने रविवार तड़के एक मुठभेड़ के बाद गौवध से जुड़े दो आरोपितों को...
उत्तर प्रदेश 

जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक छात्रा से गैंगरेप के आरोपित जितेंद्र उर्फ भोला को पुलिस ने शॉर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF का बड़ा एनकाउंटर: सुशील मूंछ गैंग का ₹50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 38 से ज्यादा केस थे दर्ज

ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कलाधाम सोसायटी के पास प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदे गए...
उत्तर प्रदेश 
ग्रेटर नोएडा में खुले गड्ढे ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश