आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग
संत कबीर नगर, आज दिनाँक 11.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* द्वारा थाना महुली पर आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गयी । बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई—
🔹 सभी उपस्थित व्यक्तियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
🔹 उपस्थित ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं बताई गई तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
🔹 उच्चाधिकारीगणों द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने एवं विद्युत तारों तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देश दिए गए।
🔹 जुलूस मार्गों पर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
🔹 डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔹 सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने की हिदायत दी गई।
🔹 किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
