टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा निवासी धीरज दीक्षित (55) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि धीरज दीक्षित आसपास के क्षेत्र में घूमकर और भीख मांगकर अपना जीवनयापन करता था।

डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल मझौरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल मझौरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पंकज दीक्षित और वीरेन्द्र कुमार दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत ये खबर भी पढ़े : हैदरगढ़ हाईवे: ट्रेलर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

प्राथमिक जांच में शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धीरज दीक्षित अत्यधिक शराब पीने का आदी था। उसका विवाह नहीं हुआ था और वह लंबे समय से इधर-उधर घूमकर जीवनयापन कर रहा था।

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित ये खबर भी पढ़े : एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यूजीन (अमेरिका)। अमेरिका के युवा एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के हीट मुकाबले में गुरुवार को पुरुषों की...
खेल 
जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

इम्फाल। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ सशस्त्र व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज